April 22, 2025 9:18 pm

April 22, 2025 9:18 pm

Search
Close this search box.

महाराष्ट्र के कई जिलों में सुबह से हो रही भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

मुंबई: महाराष्ट्र के कई जिलों में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। बारिश की वजह से सड़कों पर जलभराव की भी स्थिति देखी जा रही है। इस बीच नागपुर में भी सुबह से मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार नागपुर सहित विदर्भ के अन्य कई जिलों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं नागपुर में सुबह से हो रही बारिश की वजह से कई घरों में पानी घुस गया है। जलभराव की इस समस्या से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं।

स्कूलों में घोषित की गई छुट्टी

बता दें कि गढ़चिरोली, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, अमरावती, भंडारा और गोंदिया सहित तमाम इलाकों में सुबह से ही बारिश हो रही है। वहीं तेज बारिश के चलते नागपुर के जिलाधिकारी ने आज एडवाइजरी जारी करते हुए शनिवार को स्कूलों की छुट्टी भी घोषित कर दी है।

मुंबई में सुबह से हो रही तेज बारिश

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां भी शनिवार की सुबह को तेज बारिश हुई। मुंबई में बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई के कई इलाकों में लगातार तेज बरसात हो रही है। वहीं बारिश की वजह से अंधेरी सबवे में धीरे-धीरे पानी भर रहा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर अंधेरी सबवे को बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 19 जुलाई की सुबह 8 बजे से 20 जुलाई की सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में मुंबई शहर में औसत वर्षा 91 मिमी दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी उपनगर में 87 मिमी, जबकि पश्चिमी उपनगर में 93 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

हाई टाइड का भी अलर्ट

इसके अलावा मुंबई में हाई टाइड का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 11:28 बजे 4.24 मीटर के हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 23:18 बजे 3.66 मीटर का हाई टाइड आ सकता है। वहीं लो टाइड की बात करें तो 17:33 बजे 2.02 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जबकि कल सुबह 05:14 बजे 0.50 मीटर की लहरें उठने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- 

प्रदर्शन की आग में झुलसा बांग्लादेश, इमरजेंसी जैसे हालात; देश भर में लगा कर्फ्यू

यूपी बनाने जा रहा एक और रिकॉर्ड, CM योगी लखनऊ से करेंगे शुरुआत

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More