April 30, 2025 3:00 pm

April 30, 2025 3:00 pm

Search
Close this search box.

UP: ‘पति के साथ भारत में रहने की दी जाए अनुमति’, पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से लगाई गुहार

पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से की अपील
Image Source : SOCIAL MEDIA
पाकिस्तानी महिला ने मोदी सरकार से की अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर जाने का आदेश दे दिया है। इस बीच, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में रहने वाली पाकिस्तान की एक महिला ने भारत सरकार से गुहार लगाई है। 

तीन साल पहले खुर्जा के आमिर से हुई थी शादी

पाकिस्तानी महिला ने कहा कि उसे उसके भारतीय पति के साथ इसी देश में रहने की अनुमति दी जाए। मंगलवार को खुर्जा में मीडिया से बात करते हुए इस्लामाबाद की रहने वाली मरियम ने कहा कि उसकी शादी तीन साल पहले खुर्जा के आमिर से हुई थी। दो महीने पहले उसे वीजा मिला था और यहां आने के फौरन बाद उसने लॉन्ग टर्म वीजा (दीर्घ कालिक वीजा) के लिए आवेदन कर दिया था। 

जहां पति, उसका वही देश- पाकिस्तानी महिला

उसने कहा कि वह शादी करके अपना मुल्क छोड़कर यहां आई है। अब यही उसका मुल्क है। मरियम ने कहा कि जहां उसका पति रहता है, वही उसका देश है और वह यहां से वापस नहीं जाना चाहती। उसकी सरकार से अपील है कि उसे भारत में रहने दिया जाए। 

आतंकी हमले पर जताया अफसोस

पाकिस्तानी महिला मरियम ने कहा कि पहलगाम में हुए हमले का उसे बेहद अफसोस है और घटना को अंजाम देने वालों को इसकी सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसे वापस न भेजा जाए। 

जिले की चार महिलाओं को भेजा गया पाकिस्तान

बता दें कि केंद्र सरकार के आदेश के बाद अल्पावधि वीजा पर बुलंदशहर में रह रही चार पाकिस्तानी महिलाओं को पहले ही वापस भेजा जा चुका है। मरियम जिले में बची एकमात्र पाकिस्तानी नागरिक है। 

पुलिस ने कहा- की जाएगी की आगे की कार्रवाई

इस मामले में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉक्टर तेजवीर सिंह ने कहा कि मरियम के आवेदन पर दिशा-निर्देश आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (भाषा के इनपुट के साथ)

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More