April 23, 2025 4:10 am

April 23, 2025 4:10 am

Search
Close this search box.

जब इवारा को जन्म दे रही थीं बेटी अथिया, डिलीवरी रूम के बाहर यूं इंतजार कर रहे थे सुनील शेट्टी

  • अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है। हाल ही में अथिया और केएल राहुल ने एक संयुक्त पोस्ट के जरिए बेटी के नाम का खुलासा किया।

    Image Source : Instagram

    अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 24 मार्च 2025 को अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत किया। अथिया ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने इवारा रखा है। हाल ही में अथिया और केएल राहुल ने एक संयुक्त पोस्ट के जरिए बेटी के नाम का खुलासा किया।

  • नाना बनने के बाद से ही सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है। घर में नन्ही परी के आने के बाद से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। इस बीच सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर किसी का भी दिल आ जाएगा।

    Image Source : Instagram

    नाना बनने के बाद से ही सुनील शेट्टी की खुशी का ठिकाना नहीं है। घर में नन्ही परी के आने के बाद से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है। इस बीच सुनील शेट्टी के बेटे और अभिनेता अहान शेट्टी ने उनकी एक तस्वीर शेयर की है, जिसपर किसी का भी दिल आ जाएगा।

  • अहान शेट्टी ने उस पल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जब उनकी बहन अथिया अपनी बेटी को जन्म देने वाली थीं। इस दौरान उनके पेरेंट सुनील शेट्टी और माना शेट्टी किस बेसब्री से नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे थे, इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है।

    Image Source : Instagram

    अहान शेट्टी ने उस पल की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जब उनकी बहन अथिया अपनी बेटी को जन्म देने वाली थीं। इस दौरान उनके पेरेंट सुनील शेट्टी और माना शेट्टी किस बेसब्री से नन्हें मेहमान के आने का इंतजार कर रहे थे, इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है।

  • अहान ने अपने पेरेंट्स यानी सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों को डिलीवरी रूम के बाहर खड़े होकर इंतजार करते देखा जा सकता है। तस्वीर तब की है, जब कपल की लाडली बेटी अथिया डिलीवरी रूम में अपनी बेटी को जन्म दे रही थीं।

    Image Source : Instagram

    अहान ने अपने पेरेंट्स यानी सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों को डिलीवरी रूम के बाहर खड़े होकर इंतजार करते देखा जा सकता है। तस्वीर तब की है, जब कपल की लाडली बेटी अथिया डिलीवरी रूम में अपनी बेटी को जन्म दे रही थीं।

  • फोटो में सुनील और माना के चेहरे पर नाना-नानी बनने का उत्साह और चमक साफ देखी जा सकती है। दोनों बेसब्री से अपनी नवासी से मिलने का इंतजार करते दिख रहे हैं। तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने अपनी खुशी भी जाहिर की।

    Image Source : Instagram

    फोटो में सुनील और माना के चेहरे पर नाना-नानी बनने का उत्साह और चमक साफ देखी जा सकती है। दोनों बेसब्री से अपनी नवासी से मिलने का इंतजार करते दिख रहे हैं। तस्वीरों पर कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने अपनी खुशी भी जाहिर की।

  • हाल ही में सुनील शेट्टी नाना बनने को लेकर पहली बार बात की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी अथिया के मां बनने और अपने नाना बनने की खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इवारा के जन्म से छोटे-छोटे पलों की कीमत का एहसास हुआ।

    Image Source : Instagram

    हाल ही में सुनील शेट्टी नाना बनने को लेकर पहली बार बात की थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी अथिया के मां बनने और अपने नाना बनने की खुशी जाहिर की थी। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें इवारा के जन्म से छोटे-छोटे पलों की कीमत का एहसास हुआ।

  • बता दें अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। नवंबर 2024 में दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, 'हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025।' बता दें, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनके लिए काफी खुश हैं, बीते कई दिनों से उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

    Image Source : Instagram

    बता दें अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को खंडाला में सुनील शेट्टी के फार्महाउस में एक प्राइवेट वेडिंग की थी। नवंबर 2024 में दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, ‘हमारा सुंदर आशीर्वाद जल्द ही आ रहा है। 2025।’ बता दें, दोनों को फैंस काफी पसंद करते हैं और उनके लिए काफी खुश हैं, बीते कई दिनों से उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

  • Source link

    Amogh News
    Author: Amogh News

    Leave a Comment

    Read More

    1
    Default choosing

    Did you like our plugin?

    Read More