April 23, 2025 4:12 am

April 23, 2025 4:12 am

Search
Close this search box.

‘पंजाब पुलिस लगातार इंटेलिजेंस शेयर कर रही थी…’, हैप्पी पसिया की गिरफ्तारी पर बोले DGP गौरव यादव

Punjab DGP and Happy Pasia
Image Source : X
पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी बयान जारी किया है।

भारत के मोस्टवांटेड आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। हैप्पी पासिया की गिफ्तारी ISI समर्थित टेरर मोड्यूल के खिलाफ बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। इसे लेकर पंजाब DGP गौरव यादव सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी किया है। पंजाब DGP ने गिरफ्तारी को लेकर अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब पुलिस लगातार आंतकी से जुड़े इंटेलिजेंस शेयर कर रही थी।

आतंकी की गिरफ्तारी मील का पत्थर

पंजाब DGP गौरव यादव ने अपने पोस्ट में लिखा कि ISI समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के USA-स्थित प्रमुख कार्यकर्ता और पाकिस्तान-स्थित आतंकवादी रिंदा के करीबी सहयोगी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया की गिरफ्तारी ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क पर निरंतर कार्रवाई में एक प्रमुख मील का पत्थर है। आगे लिखा कि साल 2023-2025 के बीच, हैप्पी पासिया ने पंजाब और अन्य राज्यों में कई हत्याओं, पुलिस थाने व चौकियों पर ग्रेनेड हमलों और जबरन वसूली में मुख्य भूमिका निभाई है।

बीते दिन अमेरिका में हुआ गिरफ्तार

बीते दिन 17 अप्रैल, 2025 को एफबीआई और आईसीई ने मिलकर अमेरिका के सैक्रामेंटो में उसे गिरफ्तार किया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच बेहतरीन सहयोग और सूचनाओं के आदान-प्रदान का परिणाम है। इस सिलसिले में पंजाब पुलिस ने भी लगातार केंद्रीय एजेंसियों के साथ खुफिया जानकारी साझा की। 

आगे उन्होंने लिखा कि हमारा (पंजाब पुलिस) संकल्प दृढ़ है कि पंजाब के हर एक नागरिक की रक्षा करें, आतंकी इकोसिस्टम को खत्म करें। साथ ही राज्य में सीमा पार के खतरों का सामना करते हुए शांति बनाए रखें।

कौन है आतंकी हैप्पी पासिया?

गौरतलब है कि गैंगस्टर व आतंकी हैप्पी पासिया मैट्रिक यानी कक्षा 10वीं पास है। उसका असली नाम हरप्रीत सिंह है, लेकिन लोग उसे जोरा के नाम से भी पुकारते हैं। जनवरी में NIA ने आंतकी पासिया पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हैप्पी ने पंजाब में कई वारदात को अंजाम दिया और फिर कनाडा भाग गया था। इसके बाद वह कनाडा से अमेरिका पहुंच गया और वहीं से अपना गैंग चला रहा था।

कई आतंकी घटनाओं में इसका हाथ

जानकारी के मुताबिक पासिया ने 14 से अधिक आंतकी हमले को अंजाम दिया था। हैप्पी पासिया ने जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक करवाया था। साथ ही अमृतसर में गुमटाला पुलिस चौकी के करीबन सीनियर पुलिस अधिकारी की गाड़ी पर अटैक कराया था। इसके अलावा उसने कई अन्य आतंकी घटनाओं को अपने गुर्गों से अंजाम दिलवाया था।

  • 10 सितंबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर-10 में NRI की कोठी पर ग्रेनेड हमला करवाया था।
  • 24 नवंबर 2024 को अजनाला थाने के बाहर RDX लगाया गया पर फटा नहीं, हालांकि जिम्मेदारी हैप्पी पासिया ने ली।
  • 27 नवंबर 2024 को गुरबख्श नगर में बंद पड़ी पुलिस चौकी को ग्रेनेड फेंककर उड़वा दिया था।
  • 2 दिसंबर 2024 को काठगढ़ थाने में हुए ग्रेनेड हमला हुआ।
  • 4 दिसंबर 2024 को मजीठा थाने में ग्रेनेड हमले की फोटो पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने शेयर की, पर पुलिस टायर फटना बताया था।
  • 13 दिसंबर 2024 को रात के समय में अलीवाल बटाला थाने में हैंड ग्रेनेड हमला हुआ।
  • 17 दिसंबर 2024 को इस्लामाबाद थाने पर ग्रेनेड से हमला हुआ।
  • 16 जनवरी 2025 को अमृतसर के जैंतीपुर गांव में शराब कारोबारी अमनदीप जैंतीपुरिया के घर पर रात के समय ग्रेनेड हमला हुआ।
  • 19 जनवरी 2025 को गुमटाला पुलिस चौकी के पास पुलिस के सीनियर अधिकारी की गाड़ी को बम से उड़ाया गया।
  • 3 फरवरी 2025 को अमृतसर के फतेहगढ़ चूडियां रोड पर बंद पड़ी पुलिस चौकी पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड हमला हुआ।
  • 14 फरवरी 2025 को गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में पुलिसकर्मी के घर पर ग्रेनेड फेंका गया।
  • 15 मार्च 2025 को ठाकुरद्वारा मंदिर पर हमला हुआ।
  • 9 अप्रैल 2025 को जालंधर में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमला हुआ।

ये भी पढ़ें:

यूट्यूबर पर ग्रेनेड हमला मामले में पंजाब का रहने वाला सेना का जवान जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार, लगे हैं ये आरोप


जीरकपुर में दिनदहाड़े लूट, बंदूक दिखाकर लूट लिए पैसे और गहने, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

 

 

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More