
गाजा में इजरायली सेना का ताजा हमला।
गाजाः इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में एक स्कूल पर बड़ा भीषण हमला किया है। इस हमले में कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। आईडीएफ को आशंका थी कि इस स्कूल को हमास के आतंकवादी ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए स्कूल को टारगेट करके यह हवाई हमला किया गया। हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस एयरस्ट्राइक में 15 लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। अन्य ब्यौरे का इंतजार किया जा रहा है।