
Breaking News
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मथुरा पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह एनकाउंटर मथुरा हाइवे पर हुआ। पुलिस ने जिस शूटर को गिरफ्तार किया उसका नाम योगेश है। उसके पैर में गोली लगी है।
राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 12 सितंबर को जिम संचालक नादिर शाह की हत्या के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी। योगेश नादिर शाह की हत्या के मामले में मुख्य शूटर था।