hacklink hack forum hacklink film izle hacklink jojobetmostbetgalabetAlaattin ilyas saralmarsbahisbettiltbettilt girişjojobetchargebackneue online casinochild pornHoliganbetslot depo 5kgiftcardmall/mygiftbetsmoveBetandreas Yuklemeritking girişgalabetGet X#grandpashabet

इन तीन हसीनाओं के लिए धड़का था दाउद इब्राहिम का दिल, एक का तो अब ठिकाना भी नहीं पता

Anita Ayub, Mehwish Hayat- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
दाउद इब्राहिम के अफेयर्स।

90 के दशक में बॉलीवुज पर अंडरवर्ल्ड का पहरा था। फिल्मों के प्रोडक्शन से लेकर, इनकी कमाई और हीरो-हीरोइनों की निजी जिंदगी पर भी अंडरवर्ल्ड का प्रभाव देखने को मिला। किसी के किरयर को अंडरवर्ल्ड ने उड़ान दी तो किसी की लुटिया ही डुबो दी। बॉलीवुड की कई हीरोइनों पर भी अंडरवर्ल्ड की नजर पड़ी। माफिया डॉन्स से बॉलीवुड एक्ट्रेस के अफेयर एक दौर में आम बात हो गई थी। कई हीरोइनें विदेश तो कई देश में ही अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ वक्त बिताती नजर आती थीं। अबू सलेम से अपने प्यार की कहानी खुद मोनिका बेदी ने सुनाई, वहीं ममता कुलकर्णी और विकी गोस्वामी की लव स्टोरी भी किसी से छिपी नहीं। कहा जाता है कि ममता कुलकर्णी ने उसे जेल से निकाला था और इसके बाद से फिल्मों से गायब हो गईं। इसी बीच जिस अंडरवर्ल्ड डॉन के अफेर की सबसे ज्यादा चर्चा रही वो हैं दाउद इब्राहिम। दाउद इब्राहिम का किसी एक से नहीं बल्कि तीन हसीनाओं से अफेयर सुर्खियों में रहा। 

पहली बार इस एक्ट्रेस से हुआ प्यार 

दाउद इब्राहिम का बॉलीवुड कनेक्शन और बॉलीवुड हसीनाओं के लिए दिल्लगी कभी राज नहीं रही। वो खुलेआम अपने मनसूबों को अंजाम तो देता ही था, साथ ही बॉलीवुड हसीनाओं से खुलेआम आशिकी भी करता था। ‘राम तेरी गंगा मैली’ की एक्ट्रेस मंदाकिनी की खूबसूरती पर भी दाउद का दिल आ गया था। इतना ही नहीं मंदाकिनी भी उसके प्यार में पड़ गई थीं। प्यार दोनों के सिर चढ़कर बोल रहा था। दोनों अक्सर साथ देखे जाने लगे। आज भी दोनों की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं।  मंदाकिनी कई बार दाउद के साथ नजर आईं। रेस कोर्स में भी उन्हें दाउद के साथ देखा गया था, लेकिन फिर दोनों की नजदीकियां खत्म हो गईं और प्यार पर ब्रेक लग गया। 

मंदाकिनी के बाद जिंदगी में आई ये हीरोइन

एक ओर मंदाकिनी और दाउद का रिश्ता टूट गया, वहीं दूसरी ओर एक्ट्रेस अपना चलता हुआ करियर छोड़ बॉलीवुड से गायब हो गईं। कई सालों बाद खुलासा हुई कि एक्ट्रेन ने नेपाल के एक लामा डॉक्टर से शादी कर ली है। अब वो अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं। दाउद इब्राहिम की जिंदगी से एक ओर मंदाकिनी गई तो वहीं दूसरी ओर अनीता अयूब की एंट्री हुई। अनीता अयूब पाकिस्तानी से बॉलीवुड में आई थीं और चंद फिल्में करके बतौर लीड एक्ट्रेस अपने पांव जमा रही थीं। दोनों का इश्क भी खूब परवान चढ़ा। दाउद और अनीता के प्यार का खुलासा तब हुआ जब निर्माता जावेद सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस दौर में दाउद ने उन्हें मारने की जिम्मेदारी ली और कहा गया कि अनीता को काम न देने की वजह से दाउद ने उन्हें मौत के घाट उतारा था। वैसे अनीता अब कहां हैं, क्या कर रही हैं इसकी ज्यादा जानकारी किसी को नहीं है। इतना ही नहीं अनीता अयूब पर भारत की जासूसी का आरोप भी लगा था और इसी के चलते उन्हें पाकिस्तान वापस जाना पड़ा था। एक्ट्रेस ने दो शादियां कीं, पहली असफल रही और दूसरी के बाद वो दुनिया के किस कोने में हैं ये कह पाना मुश्किल है।  

Anita Ayub, Mehwish Hayat, mandakini

Image Source : INSTAGRAM

अनीता अयूब, महविश हयात और मंदाकिनी।

इस पाकिस्तानी हसीना से भी जुड़ा नाम

वैसे अनीता अयूब के जाने के सालों बाद खबरें आईं कि दाउद इब्राहिम को नया प्यार मिल गया। कहते हैं भारत से जाने के बाद दाउद ने पाकिस्तान में ही प्यार की तलाश की। पाकिस्तानी हीरोइन मेहविश हयात से दाउद का नाम जुड़ा। मेहविश हयात पाकिस्तान की आइटम गर्ल थीं और इसी गाने में देखने के बाद दाउद उनके फैन हो गए थे, लेकिन दाउद से नाम जुड़ने के बाद रातों-रात उनकी किस्मत चमकी और उन्हें कई लीड रोल मिलने लगे। इतना ही नहीं उन्हें पाकिस्तान का एक बड़ा नागरिक सम्मान भी मिला। वो हमेशा दाउद से अपने रिश्तों को नकारती आई हैं, लेकिन ज्यादा वक्त उनका दुबई में ही बीतता है और लोग कहते हैं कि वहां वो दाउद के साथ वक्त बिताती हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की भी महविश हयात करीबी।

Latest Bollywood News

Source link

Leave a Comment