hacklink hack forum hacklink film izle hacklink jojobetmostbetgalabetAlaattin ilyas saralmarsbahisbettiltbettilt girişjojobetchargebackneue online casinochild pornHoliganbetslot depo 5kgiftcardmall/mygiftbetsmoveBetandreas Yuklemeritking girişgalabetGet X#grandpashabet

‘धरती पर सभी झूठे मरे होंगे तब राहुल का जन्म हुआ होगा’, क्यों भड़क गए शिवराज सिंह चौहान?

राहुल गांध पर भड़के शिवराज सिंह चौहान।- India TV Hindi

Image Source : PTI
राहुल गांध पर भड़के शिवराज सिंह चौहान।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में बहुत कम समय बाकी रह गया है। भाजपा, कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने भी बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला और उन्हें बहुत बड़ा झूठा करार दिया। आइए जानते हैं कि शिवराज ने और क्या कुछ कहा है।

राहुल गांधी को शर्म नहीं आती- शिवराज

हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक सार्वजनिक सभा में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी मोदी-विरोध में इतने पागल हो गए हैं कि झूठ बोलते रहते हैं। राहुल गांधी का जन्म तब हुआ होगा जब धरती पर सारे झूठ बोलने वाले हैं मर गए होंगे। शिवराज यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इन बातों पर शर्म भी नहीं आती है।

खरगे पर भी साधा निशाना

शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भी निशाना साधा है। शिवराज ने कहा- “मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जब तक पीएम मोदी को हटा नहीं देते, तब तक नहीं मरेंगे, दादा प्लीज 1000 साल जियो। क्या राजनीति में इतना गिला होना चाहिए?”

भाजपा प्रत्याशी का किया प्रचार

शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि हरियाणा ने बीते 10 वर्षों में विकास और जनकल्याण की नई यात्रा तय की है। इस गति को बनाएं रखने के लिए एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को चुनें। उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण, गरीबों का उत्थान, महिलाओं का सम्मान,और नौजवानों के बेहतर भविष्य के लिए अगर कोई काम कर सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है।

हरियाणा वासी कमल खिलाने तैयार- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को  24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का निर्णय लेने पर धन्यवाद भी कहा।  शिवराज ने कहा कि किसानों के हित में हमने अनेक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा और बहादुरगढ़ किसानों की भूमि है जो अन्न के भंडार भरती है। यह जवानों की भूमि है जो सीना ताने देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। शिवराज ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार ने बीते 10 वर्षों में जनकल्याण और सुशासन के नये मानदंड स्थापित किये हैं। हरियाणा वासी एक बार फिर कमल खिलाने तैयार हैं।

ये भी पढ़ें- ‘कांग्रेस देश से देशभक्ति को चूर-चूर करना चाहती है’, हरियाणा के पलवल में बोले पीएम मोदी

राम रहीम के जेल से बाहर आने का विरोध क्यों कर रही कांग्रेस? चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Latest India News

Source link

Leave a Comment