April 22, 2025 11:38 pm

April 22, 2025 11:38 pm

Search
Close this search box.

TMKOC की ‘बबीता जी’ की जेठालाल संग है 20 साल पुरानी दोस्ती, तब से अब तक साथ काम कर रहे दोनों

Jethalal, Babita ji- India TV Hindi

Image Source : DESIGN
जेठालाल और बबीता

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल को हाल ही में 16 साल पूरे हुए हैं। 16 साल से लगातार ये शो लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो ने दर्शकों के बीच एक खास रिश्ता बना लिया है। वहीं इस शो से जुड़े स्टारकास्ट का भी लोगों संग गहरा रिश्ता बन चुका है। हालाकिं कईंयो ने इस शो को अलविदा कह दिया है।  लेकिन अब भी इस शो में कई स्टारकास्ट ऐसे है जो इस शो से शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। इसमें मुनमुन दत्त और दिलीप जोशी का नाम भी शामिल है। ये दोनों ही शुरू से ही इस शो का हिस्सा है। इस शो में बबीता (मुनमुन दत्ता) संग जेठालाल का फ्लर्टी अंदाज दिखाया जाता है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहले मुनमुन दत्त और दिलीप जोशी एक शो में नजर आ चुके हैं।

इस शो में नजर आए थे ‘बबीता जी’ और जेठालाल

जी हां,  20 साल पहले यानी कि साल 2004 में मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी एक और शो में साथ काम कर चुके हैं। दोनों जीटीवी के शो ‘हम सब बाराती’ में नजर आए थे। इस शो में मुनमुन दत्ता मीठी के रोल में थी और दिलीप जोशी ने नत्थू मेहता के किरदार निभाया था। शो की कहानी अरेंज मैरिज के इर्द-गिर्द घूमी थी। इसमें दिलीप और मुनमुन के अलावा डेलनाज इरानी, टीकू तलसानिया, भावना बलसावर जैसे कलाकार थे। इस शो के 79 एपिसोड्स टेलीकास्ट हुए थे। यानी की  ‘बबीता जी’ की जेठालाल संग है 20 साल पुरानी दोस्ती है और तब से अब तक दोनों की ये दोस्ती कायम है।

मुनमुन और दिलीप 20 साल से हैं साथ 

बता दें कि साल 2004 में मुनमुन दत्ता ने जीटीवी के शो ‘हम सब बाराती’ शो से ही डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं जब ये शो खत्म हुआ तब दिलीप जोशी ने ही मुनमुन दत्ता से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का ऑडिशन देने के लिए कहा था और उनका सेलेक्शन भी हो गया। तबसे  मुनमुन और दिलीप इस शो से जुड़े हुए हैं। इस शो में मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की बीच की बॉन्डिंग काफी शानदार है। शो में जेठालाल बबीता के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। जिसे लोग काफी पसंद करते हैं।   

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More