April 22, 2025 11:52 pm

April 22, 2025 11:52 pm

Search
Close this search box.

यूपी: मथुरा में तांत्रिक ने दिल्ली से आईं 2 बहनों का किया रेप, भूत उतारने के नाम पर किया कांड

Tantrik- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE PIC
तांत्रिक ने किया रेप

मथुरा: यूपी के मथुरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने दिल्ली से आईं 2 चचेरी बहनों का रेप किया है। तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र के नाम पर इस वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ये चचेरी बहनें अपनी मां और चाची के साथ भूत उतरवाने के लिए दिल्ली से मथुरा आईं थीं। 

क्या है पूरा मामला?

2 चचेरी बहनें दिल्ली से मथुरा आई थीं। उनके साथ उनकी मां और चाची भी थीं। मामला भूतों से जुड़ा हुआ था। ऐसे में वह एक तांत्रिक के संपर्क में आईं और उसने अलग कमरे में पूजा कराने के बहाने रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा तांत्रिक ने पीड़ित लड़कियों को धमकी भी दी। 

तांत्रिक पर आरोप है कि उसने लड़कियों को धमकाया कि अगर ये बात उन्होंने परिजनों को बताई तो वह उन लड़कियों को उनके परिजनों के साथ ही तंत्र विद्या से मार देगा। रेप पीड़िताओं ने दिल्ली पहुंचकर अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, तब दोनों बहनों के परिजन दिल्ली से गोवर्धन पहुंचे और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने थाने में आरोपी तांत्रिक नंदलाल निवासी गोवर्धन नियर बस स्टैंड के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामला मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड के समीप सैनी मोहल्ला का है। आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लिया गया है। (इनपुट: मथुरा से मोहन श्याम शर्मा)

Source link

Amogh News
Author: Amogh News

Leave a Comment

Read More

1
Default choosing

Did you like our plugin?

Read More